विदेश मंत्री जयशंकर बृहस्पतिवार को बांग्लादेश की यात्रा पर जायेंगे

Ads

विदेश मंत्री जयशंकर बृहस्पतिवार को बांग्लादेश की यात्रा पर जायेंगे

  •  
  • Publish Date - March 3, 2021 / 11:33 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 09:00 PM IST

नयी दिल्ली, 3 मार्च (भाषा) विदेश मंत्री एस जयशंकर बृहस्पतिवार को बांग्लादेश की यात्रा पर जायेंगे जहां वे द्विपक्षीय संबंधों की प्रगति की समीक्षा करेंगे । विदेश मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी ।

जयशंकर की यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब इसी महीने के अंत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बांग्लादेश यात्रा संभावित है ।

विदेश मंत्रालय के बयान के अनुसार, विदेश मंत्री जयशंकर बांग्लादेश के अपने समकक्ष डा. ए के अब्दुल मोमीन के निमंत्रण पर 4 मार्च को राजकीय यात्रा पर बांग्लादेश जा रहे हैं ।

मंत्रालय ने कहा है कि अपनी यात्रा के दौरान जयशंकर बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना और विदेश मंत्री डा. ए के अब्दुल मोमीन से मुलाकात करेंगे ।

विदेश मंत्री की बांग्लादेश यात्रा 17 दिसंबर 2020 को दोनों देशों के बीच डिजिटल माध्यम से प्रधानमंत्री स्तरीय शिखर वार्ता के बाद हो रही है ।

मंत्रालय ने कहा कि इस यात्रा के दौरान जयशंकर को द्विपक्षीय संबंधों में प्रगति की समीक्षा करने का मौका मिलेगा ।

भाषा दीपक

दीपक उमा

उमा

उमा

उमा