बॉयफ्रेंड को भाई बनाकर ये लड़की करती थी खतरनाक काम, कई कुंवारे लड़के फंसे जाल में, खुला राज तो पुलिस भी रह गई हैरान
बॉयफ्रेंड को भाई बनाकर ये लड़की करती थी खतरनाक काम, Fake Bride Used to Marry Other Boys in Front of Her Boyfriend

Khargone News
- कौशल्या ने बॉयफ्रेंड राकेश संग फर्जी शादी गैंग बनाया।
- शादी का नाटक कर नकली मां-बाप के साथ ठगी करती थी।
- 3 जून को शादी, 4 जून को जेवर-रुपये लेकर फरार, पुलिस ने गिरफ्तार किया।
रेवाड़ीः Bride Marry to Other Boys Front of Boyfriend शादियों के सीजन की शुरुआत के साथ ही अलग-अलग इलाकों में शादी के नाम लूट की वारदात को अंजाम देने वाला गिरोह भी सक्रिय हो गया है। इस गैंग से जुड़े लोग पहले शादी का झांसा देते हैं, फिर उनसे पैसे लूटकर फरार हो जाते हैं। ऐसा ही एक मामला हरियाणा से सामने आया है। यहां पुलिस ने एक शातिर 'लुटेरी दुल्हन' को गिरफ्तार किया है, जो शादी के नाम पर लोगों से ठगी करती थी। वह पहले से शादीशुदा है और उसके चार बच्चे भी हैं। उसका साथी और बॉयफ्रेंड राकेश इस ठगी गैंग का अहम हिस्सा था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Bride Marry to Other Boys Front of Boyfriend मिली जानकारी के अनुसार आरोपी महिला कौशल्या उर्फ पूजा उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले के हकीमपुर गांव की रहने वाली है। कौशल्या और राकेश ने मिलकर संगठित गिरोह खड़ा किया था, जो फर्जी शादी का नाटक कर लोगों को ठगता था। इसके लिए वे नकली माता-पिता का इंतजाम करते थे। किसी को 500 रुपये में मां और किसी को 1000 रुपये में पिता बनने के लिए तैयार करते थे। गिरोह का नेटवर्क राजस्थान तक फैला हुआ था। कौशल्या ने पुलिस को बताया कि पति से अनबन के बाद उसकी राकेश से नजदीकियां बढ़ीं। चार बच्चों और बॉयफ्रेंड का खर्च उठाने के लिए दोनों ने शादियों के नाम पर लोगों से पैसे ऐंठने का प्लान बनाया। उन्होंने गरीब गांवों के बिचौलियों से संपर्क किया और खासतौर पर दूसरे राज्यों के उम्रदराज, अविवाहित और पैसे वाले पुरुषों को निशाना बनाया।
पहले राजस्थान, फिर हरियाणा में शिकार
गैंग ने सबसे पहले भरतपुर (राजस्थान) के कुम्हेर गांव के युवक को शिकार बनाया और उससे 2 लाख रुपये कैश और 1 लाख के गहने लेकर फरार हो गए। मामला दर्ज होने के बाद राजस्थान पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया, लेकिन बाद में वे जमानत पर रिहा हो गए। जमानत पर बाहर आने के बाद, उन्होंने हरियाणा के रेवाड़ी जिले के जलदीप को निशाना बनाया। 3 जून 2024 को पूजा नाम से शादी की और 4 जून को घर में गृह प्रवेश हुआ। उसी रात कौशल्या जेवर और 20 हजार रुपये लेकर भाग निकली। पीड़ित परिवार ने बावल थाने में शिकायत दी, जिसके बाद पुलिस ने कॉल ट्रेस कर सुल्तानपुर में बिचौलिए सोहले को गिरफ्तार किया। फिर कौशल्या को भी उसके घर से सोते समय गिरफ्तार कर लिया गया।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: वह उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर की रहने वाली है, शादीशुदा है और उसके चार बच्चे हैं। वह शादी के बहाने लोगों को ठगती थी।
लेखक के बारे में
सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।
और भी पढ़ें...Web Title: Fake Bride Used to Marry Other Boys in Front of Her Boyfriend

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm