अमेरिकी नागरिकों से ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का हरियाणा के पंचकूला में भंडाफोड़
अमेरिकी नागरिकों से ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का हरियाणा के पंचकूला में भंडाफोड़
चंडीगढ़, दो जून (भाषा) हरियाणा पुलिस ने पंचकूला में एक फर्जी अंतरराष्ट्रीय कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है, जो एक प्रमुख ई-कॉमर्स कंपनी के कर्मचारियों के रूप में खुद को पेश करके अमेरिकी नागरिकों से ठगी करने में लिप्त था।
पुलिस ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार रात को पंचकूला के सेक्टर-दो में साइबर क्राइम पुलिस थाना, राज्य साइबर टीम और हरियाणा पुलिस द्वारा संयुक्त छापेमारी की गई, जिसके परिणामस्वरूप गिरोह के चार सरगना सहित 21 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
मंगलवार को चारों मुख्य आरोपियों को स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जिसने उन्हें सात दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।
पुलिस ने बताया कि जांच में पता चला है कि आरोपी एक विशेष सॉफ्टवेयर के माध्यम से फोन कॉल प्राप्त करते थे और खुद को एक प्रमुख ई-कॉमर्स कंपनी के ग्राहक सेवा प्रतिनिधि बताकर लोगों को अपने जाल में फंसाते थे।
भाषा तान्या सुभाष
सुभाष

Facebook


