पंजाब सरकार ने आठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया

पंजाब सरकार ने आठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया

पंजाब सरकार ने आठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया
Modified Date: September 2, 2026 / 09:07 am IST
Published Date: September 2, 2026 9:07 am IST

चंडीगढ़, एक सितंबर (भाषा) पंजाब सरकार ने मंगलवार को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के आठ अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए। इनमें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) स्तर के चार अधिकारी शामिल हैं।

एक आदेश के अनुसार, आईपीएस अधिकारी गुरप्रीत सिंह भुल्लर को अमृतसर में पुलिस महानिरीक्षक (बॉर्डर क्षेत्र) नियुक्त किया गया है जबकि हरमनबीर सिंह को अमृतसर का पुलिस आयुक्त बनाया गया है।

बी. एस. मीणा को सहायक पुलिस महानिरीक्षक (एआईजी), कार्मिक नियुक्त किया गया है। वहीं, वरुण शर्मा को मोहाली का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। इससे पहले इस पद पर हरमन दीप सिंह हंस थे, जिन्हें एसएसपी पटियाला नियुक्त किया गया है।

आदेश के अनुसार, सुहैल कासिम मीर को बठिंडा का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। वह ज्योति यादव का स्थान लेंगे, जिन्हें चंडीगढ़ स्थित 82वीं बटालियन की कमांडेंट की जिम्मेदारी दी गई है।

वैभव चौधरी को मानसा का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।

भाषा प्रचेता माधव

माधव


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"