फरीदाबाद: मां की मौत के कुछ दिन बाद व्यक्ति ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दी
फरीदाबाद: मां की मौत के कुछ दिन बाद व्यक्ति ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दी
फरीदाबाद, 30 अगस्त (भाषा) हरियाणा के फरीदाबाद में कैंसर से मां की मौत के बाद मानसिक तनाव से जूझ रहे 26 वर्षीय एक युवक ने चलती ट्रेन के आगे कथित तौर पर कूद कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान प्रवेश के रूप में हुई है और वह करीब डेढ़ महीने पहले हुई अपनी मां की मौत के बाद से मानसिक तनाव में था।
परिवार के मुताबिक, रक्षाबंधन के दिन सुबह प्रवेश ने अपनी बहन ने राखी बंधवाई और शाम को अपने पिता के लिए खाना बनाया और उन्हें परोसा।
परिवार ने बताया कि विष्णु कॉलोनी निवासी प्रवेश ने शनिवार को परिवार के साथ रक्षाबंधन मनाया और फिर शाम को घर से निकल गया।
पुलिस ने बताया, “खाना खाने के बाद प्रवेश ने अपने पिता से कहा कि वह थोड़ी देर के लिए बाहर जा रहा है और जल्द लौट आएगा। उसने अपने पिता से करीब 100 रुपये भी लिए थे।”
पुलिस ने बताया कि जब प्रवेश देर रात तक घर नहीं लौटा तो परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।
पुलिस के मुताबिक, अगले दिन सुबह परिवार को रेलवे पुलिस से सूचना मिली कि एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई है।
पुलिस के अनुसार, परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और मृतक की पहचान प्रवेश के रूप में की।
रेलवे पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया और मामले की जांच की जा रही है।
भाषा जितेंद्र प्रशांत
प्रशांत

Facebook


