फरीदाबाद: पुलिस को सूचना देने के संदेह युवक को एसयूवी से कुचला

फरीदाबाद: पुलिस को सूचना देने के संदेह युवक को एसयूवी से कुचला

फरीदाबाद: पुलिस को सूचना देने के संदेह युवक को एसयूवी से कुचला
Modified Date: July 3, 2026 / 01:17 am IST
Published Date: July 3, 2026 1:17 am IST

फरीदाबाद, दो जुलाई (भाषा) हरियाणा के फरीदाबाद में एक व्यक्ति उस वक्त गंभीर रूप से घायल हो गया, जब कुछ लोगों के एक समूह ने कथित तौर पर उसे एसयूवी से कुचल दिया। यह जानकारी पुलिस ने बृहस्पतिवार को दी।

पुलिस के अनुसार आरोपियों को व्यक्ति द्वारा उनके ठिकाने के बारे में अपराध शाखा को जानकारी देने का शक था।

पुलिस ने बताया कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि बाकी लोगों को पकड़ने की कोशिशें जारी हैं।

घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें एसयूवी का ड्राइवर कथित तौर पर पीड़ित को टक्कर मारता हुआ दिख रहा है, जब वह भागने की कोशिश कर रहा था।

पुलिस ने बताया कि स्कॉर्पियो में सवार लोगों ने पीड़ित शाहनवाज के साथ पहले मारपीट की और फिर कथित तौर पर गाड़ी से उसे टक्कर मार दी।

भाषा सुरेश अमित

अमित


लेखक के बारे में