फरीदाबाद: सुशांत के पिता का दिल का ऑपरेशन किया गया

फरीदाबाद: सुशांत के पिता का दिल का ऑपरेशन किया गया

फरीदाबाद: सुशांत के पिता का दिल का ऑपरेशन किया गया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:29 pm IST
Published Date: December 21, 2020 1:09 pm IST

फरीदाबाद, 21 दिसंबर (भाषा) बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह का सोमवार को सेक्टर-21ए स्थित एशियन अस्पताल में हृदय का ऑपरेशन किया गया। उन्हें शनिवार को दिल का दौरा पड़ने के चलते भर्ती कराया गया था।

हृदय रोग विशेषज्ञ डा. अमित चौधरी ने सोमवार सुबह उनका ऑपरेशन किया। यह ऑपरेशन करीब तीन घंटे चला।

इस संबंध में इंस्टाग्राम पर एक फोटो भी वायरल हो रही है। इसमें अस्पताल में केके सिंह अपनी दो बेटियों के साथ दिखाई दे रहे हैं। सुशांत की मृत्यु के बाद से केके सिंह अपनी बेटी श्वेता एवं दामाद पुलिस आयुक्त ओपी सिंह के साथ फरीदाबाद में रह रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, शनिवार को अचानक सिंह की तबीयत खराब हो गई थी। इसके बाद उन्हें एशियन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों ने आपसी परामर्श के बाद सोमवार सुबह ऑपरेशन करने का फैसला किया था। अस्पताल के निदेशक डा. पांडे ने बताया कि उनकी हालत में पहले से सुधार है।

बता दें कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई स्थित अपने फ्लैट में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी। सुशांत की मौत के मामले की जांच सीबीआई कर रही है। सुशांत के पिता केके सिंह बेटे की मौत के मामले की पैरवी कर रहे हैं।

भाषा सं शफीक


लेखक के बारे में