हरियाणा में किसानों ने गेहूं की खरीद और पोर्टल संबंधी समस्याओं को लेकर सड़के अवरुद्ध कीं

हरियाणा में किसानों ने गेहूं की खरीद और पोर्टल संबंधी समस्याओं को लेकर सड़के अवरुद्ध कीं

हरियाणा में किसानों ने गेहूं की खरीद और पोर्टल संबंधी समस्याओं को लेकर सड़के अवरुद्ध कीं
Modified Date: April 11, 2026 / 06:48 pm IST
Published Date: April 11, 2026 6:48 pm IST

अंबाला, 11 अप्रैल (भाषा) हरियाणा में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के परचम तले किसानों ने गेहूं की खरीद और ऑनलाइन पोर्टल प्रणाली में आ रही समस्याओं के खिलाफ शनिवार विरोध प्रदर्शन किया तथा कई जगहों पर सड़क अवरुद्ध की।

प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि ऑनलाइन प्रणाली में तकनीकी खामियों और बैंक खातों से संबंधित समस्याओं के कारण किसानों को उपज की बिक्री तथा भुगतान में देरी हो रही है, जिससे उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अनाज मंडियों के पास पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया था।

संगठन के नेता सिंगारा सिंह ने कहा कि यह विरोध प्रदर्शन भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) नेता राकेश टिकैत द्वारा हाल ही में नारायणगढ़ में आयोजित महापंचायत के दौरान की गई घोषणा के तहत किया गया।

उन्होंने दावा किया कि भूमि स्वामित्व से संबंधित मुद्दों और जटिल नियमों ने किसानों की स्थिति को और खराब कर दिया है।

किसानों ने आरोप लगाया कि सरकार ने कई वर्षों से उनकी मांगों को नजरअंदाज किया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे।

विभिन्न स्थानों पर हुए विरोध प्रदर्शनों में बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया।

इस बीच, सरकार ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया है कि विरोध प्रदर्शन के दौरान यातायात सुचारू रूप से संचालित रहना चाहिए।

भाषा यासिर माधव

माधव


लेखक के बारे में