किसानों के लिए खुशखबरी, अब मंडियों में नहीं देना होगा इस चीज का पैसा, यहां की सरकार ने किया ऐलान

किसानों के लिए खुशखबरी, अब मंडियों में नहीं देना होगा इस चीज का पैसाः Farmers will get free lunch in Mandi, Odisha government announced

किसानों के लिए खुशखबरी, अब मंडियों में नहीं देना होगा इस चीज का पैसा, यहां की सरकार ने किया ऐलान

Free electricity

Modified Date: January 9, 2023 / 09:51 pm IST
Published Date: January 9, 2023 5:20 pm IST

बरहमपुर: Farmers will get free lunch in Mandi ओडिशा में पहली बार दूर-दराज के गांवों से अपनी उपज (फसल) लाने वालों को दोपहर का भोजन उपलब्ध कराने के लिए धान खरीद केंद्रों के पास किसानों के लिए मुफ्त कैंटीन खोली गई है। जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि गजपति जिले में कैंटीन खोली गई है और परलाखेमुंडी, काशीनगर, उपलाडा और गरबांध में कम से कम चार ऐसी कैंटीन शुरू की गई हैं।

Read More :  शादी के बाद दूल्हे को पता चला अंदर की बात, महिला की जगह निकली कोई और, फिर युवक ने उठाया खौफनाक कदम 

Farmers will get free lunch in Mandi गजपति के जिलाधिकारी लिंगराज पांडा ने कहा कि परलाखेमुंडी विनियमित बाजार समिति (आरएमसी) द्वारा चलायी जा रही मुफ्त कैंटीन में क्षेत्रों के महिला स्वयं सहायता समूहों (डब्ल्यूएसएचजी) द्वारा तैयार सब्जी भोजन किसानों को परोसा जा रहा है।

Read More : एक साथ सैकड़ों कर्मचारी ने की सामूहिक अवकाश की घोषणा, खाली पड़ा कार्यालय, ये है वजह 

पांडा ने कहा, “हमने उन किसानों को मुफ्त दोपहर का भोजन उपलब्ध कराने के लिए कैंटीन प्रणाली शुरू की है जो अपनी उपज के साथ खरीद केंद्रों पर आते हैं और अपने भोजन के लिए घर नहीं लौट सकते हैं।” आरएमसी द्वारा खरीद केंद्रों पर भोजन के अलावा किसानों को मुफ्त शीतल पेय और शुद्ध पानी भी उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा, “इस कार्यक्रम का उद्देश्य यह है कि किसानों को अपने उत्पाद के साथ मंडियों का दौरा करने पर समस्या का सामना न करना पड़े। हमारी योजना आने वाले दिनों में जिले में कम से कम 10 से 15 ऐसी कैंटीन खोलने की है।”


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।