PM Modi Speech in Rajya Sabha: पीएम मोदी ने खरगे की उम्र को लेकर कसा तंज, कहा-‘बैठकर भी नारे लगा सकते हैं’

PM Modi Speech in Rajya Sabha: पीएम मोदी ने खरगे की उम्र को लेकर कसा तंज, कहा-'बैठकर भी नारे लगा सकते हैं'

PM Modi Speech in Rajya Sabha: पीएम मोदी ने खरगे की उम्र को लेकर कसा तंज, कहा-‘बैठकर भी नारे लगा सकते हैं’

PM Modi Speech Rajya Sabha

Modified Date: February 5, 2026 / 05:25 pm IST
Published Date: February 5, 2026 5:21 pm IST
HIGHLIGHTS
  • प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत आज हर क्षेत्र में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है
  • राष्ट्रपति के अभिभाषण में भारत के मध्यम वर्ग, गरीब और किसानों की प्रगति पर जोर दिया गया
  • मोदी ने विकसित भारत के निर्माण को आज़ादी की जंग के दूसरे क्वार्टर जितना ही महत्वपूर्ण बताया

नई दिल्लीः PM Modi Speech in Rajya Sabha प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बजट सत्र के सातवें दिन गुरुवार को राज्यसभा में पहुंचे। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब दे रहे हैं। जोरदार नारेबाजी के बीच उन्होंने कहा, धन्यवाद प्रस्ताव पर समर्थन के लिए इस सदन में अपनी भावनाओं को व्यक्त करना मैं अपना सौभाग्य मानता हूं। देश आज तेज प्रगति कर रहा है। हर क्षेत्र में देश आगे बढ़ रहा है।

PM Modi in Rajya Sabha Live उन्होंने आगे कहा कि सभापति जी मेरी प्रार्थना है कि खड़गे जी की उम्र देखते हुए वो बैठकर भी नारे बोल सकते हैं ताकि उनको कष्ट न हो। पीछे नौजवान हैं खड़गे जी को बैठकर नारे लगाने की अनुमति दे दीजिए। उन्होंने कहा, राष्ट्रपति जी ने देश के मध्यम वर्ग, इस देश के निम्न-मध्यम वर्ग, गरीब, गांव, किसान, महिलाएं, विज्ञान हो, प्रौद्योगिकी हो, बहुत ही विस्तार से भारत के प्रगति का एक स्वर संसद में गूंजा है। देश के नौजवान भारत के सामर्थ्य को कैसे आगे बढ़ा रहे हैं, इसकी भी विस्तार से चर्चा की गई है। राष्ट्रपति जी ने भारत के उज्ज्वल भविष्य के प्रति भी विश्वास व्यक्त किया है। यह हम सबके लिए प्रेरक है।

उन्होंने कहा, पिछली शताब्दी में भारत की आजादी की जंग में दूसरा क्वार्टर बहुत ही निर्णायक बना था। मैं साफ देख रहा हूं कि विकसित भारत के निर्माण की दिशा में यह दूसरा क्वार्टर भी उतना ही सामर्थ्यवान होने वाला है और उतना ही तेजी से आगे बढ़ने वाला है। राष्ट्र का हर व्यक्ति यह महसूस कर रहा है कि एक अहम पड़ाव पर हम पहुंच चुके हैं। न हमें रुकना है, न हमें पीछे मुड़कर देखना है। हम आगे ही आगे देखना है और लक्ष्य को प्राप्त कर के ही हमें सांस लेनी है। उस दिशा में हम आगे बढ़ रहे हैं।

इन्हें भी पढ़े:-

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।