PM Modi On Trade Deal: ‘पूरी दुनिया हमारी ट्रेड डील की तारीफ कर रही’, राज्यसभा में बोले पीएम मोदी- भारत बन रहा है ग्लोबल सेंट्रल पॉवर

PM Modi On Trade Deal: 'पूरी दुनिया हमारी ट्रेड डील की तारीफ कर रही', राज्यसभा में बोले पीएम मोदी- भारत बन रहा है ग्लोबल सेंट्रल पॉवर

PM Modi On Trade Deal: ‘पूरी दुनिया हमारी ट्रेड डील की तारीफ कर रही’, राज्यसभा में बोले पीएम मोदी- भारत बन रहा है ग्लोबल सेंट्रल पॉवर

PM Modi On Trade Deal/Image Source: ANI

Modified Date: February 5, 2026 / 05:42 pm IST
Published Date: February 5, 2026 5:40 pm IST
HIGHLIGHTS
  • अमेरिका ट्रेड डील पर राज्यसभा में बोले पीएम
  • बड़ी देश के साथ डील करना बड़ी बात-पीएम मोदी
  • भारत नया विश्व ऑर्डर तय कर रहा-पीएम मोदी

नई दिल्ली: PM Modi On Trade Deal: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्यसभा की कार्यवाही में शामिल होने के लिए संसद पहुंचे। प्रधानमंत्री ने उच्च सदन में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा का जवाब दे रहे है। राज्यसभा में जैसे ही पीएम मोदी का संबोधन प्रारंभ हुआ विपक्ष की ओर से जोरदार हंगामा देखने को मिला। शोर-शराबे और नारेबाजी के बीच प्रधानमंत्री ने धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का उत्तर दे रहे है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में आज अपने संबोधन में भारत की अर्थव्यवस्था और वैश्विक व्यापार में उसकी बढ़ती भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि 2014 में भारत विश्व अर्थव्यवस्था में छठे स्थान पर था लेकिन अब देश नंबर तीन की इकोनॉमी बनने के करीब है।

दुनिया झुक रही है भारत की तरफ! (PM Modi Parliament Speech)

PM Modi On Trade Deal:  पीएम मोदी ने वैश्विक व्यापार डील्स के महत्व पर कहा कि हाल के वर्षों में भारत ने कई अहम फ्यूचर रेडी ट्रेड डील्स की हैं। इनमें सबसे बड़ा उल्लेख यूरोपीय संघ के साथ “मदर ऑफ ऑल ट्रेड डील” का है, जिसमें 27 देशों ने शामिल होकर भारत को एक मजबूत और भरोसेमंद व्यापारिक साझेदार के रूप में मान्यता दी। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत न केवल वैश्विक दक्षिण के देशों के लिए एक प्रमुख आवाज बन गया है, बल्कि वह भविष्य की तैयारियों और नए ग्लोबल ऑर्डर में सक्रिय भागीदार भी है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत कई देशों के साथ व्यापारिक समझौतों के माध्यम से आर्थिक सहयोग और वैश्विक कल्याण की दिशा में कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया भारत की ओर उम्मीद और भरोसे के साथ देख रही है। आज विश्व का झुकाव भारत की तरफ है और भारत ग्लोबल साउथ की बुलंद आवाज बन गया है। उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए वाइब्रेंट गुजरात समिट के जरिये अपनी इच्छाशक्ति दिखाने का उदाहरण दिया और बताया कि तब जापान हमारा पार्टनर था। आज देश सामर्थ्य दिखा रहा है।

अमेरिका ट्रेड डील पर पीएम बोले (India US Trade Deal)

PM Modi On Trade Deal: PM मोदी ने कहा कि जो लोग थक गए चले गए, लेकिन कभी न कभी उन्हें जवाब देना पड़ेगा कि देश की ऐसी हालत कैसे बनाकर रखी थी। दुनिया का कोई देश हमसे डील करने के लिए आगे नहीं आता था। आपने कोशिश की होगी पीछे पीछे गए लेकिन कोई देश डील नहीं करता था। उन्होंने कहा- इसके पीछे सबसे बड़ी डेवलप कंट्री एक डेवलपिंग कंट्री के साथ डील करता है तो ये बड़ी बात है। ये तब होता है जब आपके पास सामर्थ्य हो आपके नागरिकों के अंदर देशवासियों के अंदर ऊर्जा हो।

यह भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।