PM Modi in Rajya Sabha Speech: ‘इकोनॉमी को छठे से 11वें नंबर पर ले गई कांग्रेस’.. राज्यसभा से पीएम मोदी का विपक्ष पर करारा हमला, खरगे पर भी कसा तंज

'इकोनॉमी को छठे से 11वें नंबर पर ले गई कांग्रेस'.. राज्यसभा से पीएम मोदी का विपक्ष पर करारा हमला, PM Modi Speech: Direct target on Congress

PM Modi in Rajya Sabha Speech: ‘इकोनॉमी को छठे से 11वें नंबर पर ले गई कांग्रेस’.. राज्यसभा से पीएम मोदी का विपक्ष पर करारा हमला, खरगे पर भी कसा तंज

PM Modi in Rajya Sabha Speech. Image Source- Rajya sabha Video Grab

Modified Date: February 5, 2026 / 06:51 pm IST
Published Date: February 5, 2026 5:29 pm IST

नई दिल्लीः PM Modi in Rajya Sabha Speech: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बजट सत्र के सातवें दिन गुरुवार को राज्यसभा में पहुंचे। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब दे रहे हैं। जोरदार नारेबाजी के बीच उन्होंने कहा, धन्यवाद प्रस्ताव पर समर्थन के लिए इस सदन में अपनी भावनाओं को व्यक्त करना मैं अपना सौभाग्य मानता हूं। देश आज तेज प्रगति कर रहा है। हालांकि इस दौरान विपक्ष ने सदन से वॉकआउट कर दिया है।

इस दौरान पीएम मोदी ने इकोनॉमी के संदर्भ में कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मेजर इकोनॉमी में भारत की ग्रोथ बहुत हाई है। हाई ग्रोथ और लो इन्फ्लेशन ये यूनिक संयोग है। ये हमारी अर्थलव्यवस्था की मजबूती है। जब देश आजाद हुआ तब हम दुनिया की 6 नंबर की इकोनॉमी थे, लेकिन इन लोगों ने (कांग्रेस ने) ऐसा इतिहास करके रखा कि 11 पर पहुंचा दिया। PM ने कहा कि आज हम 3 पर जाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। आज कोई भी सेक्टर हो साइंस हो स्पेस हो स्पोर्ट्स हो हर क्षेत्र में भारत आत्मविश्वास से भरा हुआ है।

खरगे पर निशाना

PM Modi in Rajya Sabha Speech: अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा, मेरी एक प्रार्थना है। आदरणीय खरगे जी की उम्र को देखते हुए, अगर वे बैठकर भी नारे बोलना चाहें तो बोल सकते हैं। पीछे कई सारे युवा नेता हैं। उन्होंने कहा, राष्ट्रपति जी ने देश के मध्यम वर्ग, इस देश के निम्न-मध्यम वर्ग, गरीब, गांव, किसान, महिलाएं, विज्ञान हो, प्रौद्योगिकी हो, बहुत ही विस्तार से भारत के प्रगति का एक स्वर संसद में गूंजा है। देश के नौजवान भारत के सामर्थ्य को कैसे आगे बढ़ा रहे हैं, इसकी भी विस्तार से चर्चा की गई है। राष्ट्रपति जी ने भारत के उज्ज्वल भविष्य के प्रति भी विश्वास व्यक्त किया है। यह हम सबके लिए प्रेरक है। उन्होंने कहा, पिछली शताब्दी में भारत की आजादी की जंग में दूसरा क्वार्टर बहुत ही निर्णायक बना था। मैं साफ देख रहा हूं कि विकसित भारत के निर्माण की दिशा में यह दूसरा क्वार्टर भी उतना ही सामर्थ्यवान होने वाला है और उतना ही तेजी से आगे बढ़ने वाला है। राष्ट्र का हर व्यक्ति यह महसूस कर रहा है कि एक अहम पड़ाव पर हम पहुंच चुके हैं। न हमें रुकना है, न हमें पीछे मुड़कर देखना है। हम आगे ही आगे देखना है और लक्ष्य को प्राप्त कर के ही हमें सांस लेनी है। उस दिशा में हम आगे बढ़ रहे हैं।

यह भी पढ़ेंः-


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।