नोएडा में नाबालिग बेटी से अश्लील हरकत करने का आरोपी पिता गिरफ्तार

नोएडा में नाबालिग बेटी से अश्लील हरकत करने का आरोपी पिता गिरफ्तार

नोएडा में नाबालिग बेटी से अश्लील हरकत करने का आरोपी पिता गिरफ्तार
Modified Date: August 6, 2026 / 10:14 pm IST
Published Date: August 6, 2026 10:14 pm IST

नोएडा(उप्र), छह अगस्त (भाषा) गौतमबुद्ध नगर के नोएडा में सात वर्षीय बच्ची से अश्लील हरकत करने के आरोपी उसके पिता को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी बृहस्पतिवार को दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना थाना फेस-वन क्षेत्र की है। पुलिस ने कहा कि रिपोर्ट दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

थाना फेस- वन के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि सेक्टर-नौ में रहने वाली एक महिला ने बृहस्पतिवार को पुलिस को सूचना दी की उसके पति मोहम्मद मनन द्वारा उसकी सात वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ घर के अंदर अश्लील हरकत की गई।

उन्होंने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसको 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

भाषा सं. संतोष

संतोष


लेखक के बारे में