पुंछ में नियंत्रण रेखा के पास से पीओके के पिता-पुत्र पकड़े गए

Ads

पुंछ में नियंत्रण रेखा के पास से पीओके के पिता-पुत्र पकड़े गए

  •  
  • Publish Date - April 29, 2023 / 08:54 PM IST,
    Updated On - April 29, 2023 / 08:54 PM IST

पुंछ/जम्मू, 29 अप्रैल (भाषा) सेना ने जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास से शनिवार को पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के पिता-पुत्र को पकड़ा है।

अधिकारियों ने बताया कि पोलस गांव के सरदार अब्दुल हमीद और उसके बेटे अब्बास को नियंत्रण रेखा पार कर इस तरफ आने के कुछ देर बाद ही गुलपुर सेक्टर में जवानों ने पकड़ लिया।

उन्होंने बताया कि उनसे पूछताछ की जा रही है और यह अभी साफ नहीं है कि उन्होंने अनजाने में सीमा पार की या उनकी कोई और मंशा थी।

अधिकारियों ने बताया कि उनके पास से कोई आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं की गई है।

भाषा नोमान पवनेश

पवनेश