ओडिशा में किराना दुकान से पिता-पुत्र के जले शव बरामद
ओडिशा में किराना दुकान से पिता-पुत्र के जले शव बरामद
भुवनेश्वर, 15 मार्च (भाषा) ओडिशा के खुर्दा जिले में रविवार को एक किराना दुकान से एक व्यक्ति और उसके बेटे के आंशिक रूप से जले हुए शव बरामद किए गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान राजेश कुमार साहू (57) और उनके बेटे लक्ष्मीधर (27) के रूप में हुई है। दोनों सनापडर गांव के निवासी थे, जो बेगुनिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शनिवार रात घर पर भोजन करने के बाद दोनों अपनी किराना दुकान के अंदर सोने चले गए थे।
रविवार सुबह जब उन्होंने दुकान नहीं खोली तो एक परिजन ने उन्हें आवाज दी लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद परिवार के सदस्यों और एक ग्रामीण ने दुकान की छत का एक हिस्सा तोड़ा और अंदर देखा जहां दोनों के आंशिक रूप से जले हुए शव पड़े मिले।
अधिकारी ने बताया कि मामले में अप्राकृतिक मृत्यु का मामला दर्ज कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रारंभिक आशंका है कि शॉर्ट सर्किट से लगी आग के कारण उनकी मौत हुई।
भाषा राखी प्रशांत नरेश
नरेश

Facebook


