उत्तर प्रदेश के महराजगंज में मादा तेंदुए का शव बरामद

उत्तर प्रदेश के महराजगंज में मादा तेंदुए का शव बरामद

उत्तर प्रदेश के महराजगंज में मादा तेंदुए का शव बरामद
Modified Date: July 20, 2025 / 11:08 am IST
Published Date: July 20, 2025 11:08 am IST

महराजगंज (उप्र) 20 जुलाई (भाषा) महराजगंज जिले के सोहगी बरवा वन्यजीव अभयारण्य में एक मादा तेंदुआ मृत पाई गई है। एक वन अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

प्रभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) निरंजन सुर्वे ने बताया कि कुछ ग्रामीणों ने मधवालिया परिक्षेत्र के बसौली जंगल के पास मृत तेंदुए को देखा और सूचना मिलते ही विभागीय अधिकारी मौके पर पहुंचे।

उन्होंने बताया कि तेंदुए की मौत कैसे हुई, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

सुर्वे ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण के दिशानिर्देशों के अनुसार मृत मादा तेंदुए का निपटान किया जाएगा।

भाषा सं आनन्द नेत्रपाल सिम्मी

सिम्मी


लेखक के बारे में