मिड डे मील में नमक रोटी परोसने के मामले में नया मोड, वीडियो बनाने वाले पत्रकार पर ही दर्ज हुई FIR

मिड डे मील में नमक रोटी परोसने के मामले में नया मोड, वीडियो बनाने वाले पत्रकार पर ही दर्ज हुई FIR

मिड डे मील में नमक रोटी परोसने के मामले में नया मोड, वीडियो बनाने वाले पत्रकार पर ही दर्ज हुई FIR
Modified Date: November 29, 2022 / 08:57 pm IST
Published Date: September 2, 2019 7:38 am IST

नई​दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में सरकारी स्कूल के मिड डे मील में बच्चों के नमक रोटी खाने का वीडियो बनाने वाले पत्रकार पर भी केस दर्ज किया गया है। जिला प्रशासन ने स्थानीय पत्रकार पवन जायसवा के खिलाफ साजिश करने के तहत मामला दर्ज किया है। एफआईआर में पत्रकार के खिलाफ ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि के साथ मिलकर साजिशन नमक-रोटी खाने का वीडियो बनाने का आरोप लगा है।

read more  : अब आतंकी और कश्मीरियों में पोस्टर वार, पोस्टर का जवाब पोस्टर..गोली का जवाब गो…

पुलिस ने पत्रकार पवन जायसवाल और ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजकुमार पाल व एक अन्य अज्ञात के खिलाफ आईपीसी की धारा 120-B, 186, 193 और 420 के तहत केस दर्ज किया हैं। इस पत्रकार ने ही मिर्जापुर के सीयुर प्राइमरी स्कूल में बच्चों के नमक-रोटी खाते हुए वीडियो बनाया था। बाद में यह वीडियो वायरल हो गया था।

read more  : भाजपा का दामन थामने के बाद राज्यपाल बनी एक दिग्गज कांग्रेसी नेता की…

बता दें कि इस मामले में संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रिपोर्ट तलब की थी। और फिर स्कूल के शिक्षक व खंड शिक्षा अधिकारी समेत कई पर गाज गिरी थी। लेकिन अब पुलिस की पत्रकार के खिलाफ की गई इस कार्रवाई पर भी सवाल उठने लगे हैं। वहीं पिछले दिनों थाने में बारिश के पानी से हुए कीचड़ को बच्चों से साफ कराए जाने की तस्वीर भी सामने आई थी। इस मामले में भी फोटोग्राफर के खिलाफ ही एफआईआर दर्ज की गई।

 


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com