पश्चिम दिल्ली के पंजाबी बाग में ईएसआई अस्पताल में आग

पश्चिम दिल्ली के पंजाबी बाग में ईएसआई अस्पताल में आग

पश्चिम दिल्ली के पंजाबी बाग में ईएसआई अस्पताल में आग
Modified Date: November 29, 2022 / 08:39 pm IST
Published Date: May 20, 2021 9:49 am IST

नयी दिल्ली 20 मई (भाषा) पश्चिम दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके में स्थित ईएसआई अस्पताल में बृहस्पतिवार को आग लग गयी।

दिल्ली अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की अब तक सूचना नहीं है।

दिल्ली अग्निशमन विभाग के निदेशक अतुल गर्ग ने कहा, ‘‘ आज अपराह्न करीब एक बजकर 16 मिनट पर पंजाबी इलाके में स्थित ईएसआई अस्पताल की तीसरी मंजिल पर आग लगने की सूचना मिली। ’’

यह आग अस्पताल के कोविड-19 ब्लॉक में नहीं लगी थी।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, अस्पताल में भर्ती सभी मरीजों को सुरक्षित स्थान में पहुंचा दिया गया है। हालांकि अस्पताल में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

गर्ग ने बताया कि हादसे की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल की ओर दमकल की कुल सात गाड़ियों को रवाना किया गया। दमकल कर्मियों का अभियान अभी जारी है।

भाषा रवि कांत मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में