नोएडा में कपड़ा फैक्टरी में आग

Ads

नोएडा में कपड़ा फैक्टरी में आग

  •  
  • Publish Date - November 5, 2020 / 10:50 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:47 PM IST

नोएडा (उप्र), पांच नवंबर (भाषा) नोएडा सेक्टर 10 के डी ब्लॉक में स्थित एक फैक्टरी में बुधवार रात को भयंकर आग लग गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की आधा दर्जन गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।

मुख्य दमकल अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि सेक्टर 10 के डी ब्लॉक में सनराइज नाम की कपड़ा बनाने की एक फैक्टरी है।

उन्होंने बताया कि उक्त फैक्टरी की तीसरी मंजिल पर बुधवार रात आग लग गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की आधा दर्जन गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।

आग से हुए नुकसान का पुलिस आकलन कर रही है।

भाषा सं शोभना

शोभना