Kunal Ghosh West Bengal Assembly : Image Source : X
कोलकाता : Kunal Ghosh West Bengal Assembly पश्चिम बंगाल विधानसभा में बुधवार को उस समय भारी हंगामा और अफरा-तफरी मच गई, जब विधानसभा अध्यक्ष के आदेश पर मार्शलों ने टीएमसी विधायक कुणाल घोष को जबरन उठाकर सदन से बाहर कर दिया। कुणाल घोष पर पार्टी के बागी विधायक अखरुज्जमां के भाषण के दौरान वेल में आकर बाधा डालने और टिप्पणी करने का आरोप है। इस घटना के बाद सदन में टीएमसी, बागी गुट और बीजेपी विधायकों के बीच तीखी बहस और धक्का-मुक्की जैसी स्थिति बन गई।
इस घटना के दौरान जब बागी विधायक अखरुज्जमां बोल रहे थे, तब कुणाल घोष वेल में पहुंचकर उनके ठीक सामने खड़े हो गए। उन्हें रोकने के लिए बीजेपी विधायक भी आगे आ गए, जिससे माहौल गरमा गया। अध्यक्ष रवीन्द्र नाथ बोस की अपीलों के बावजूद जब हंगामा शांत नहीं हुआ, तो उन्होंने मार्शलों को बुलाया। विरोध करने पर मार्शलों ने कुणाल घोष को उठाकर बाहर का रास्ता दिखा दिया।
दरअसल, बंगाल चुनाव में हार के बाद ममता बनर्जी की पार्टी में बड़ी बगावत देखने को मिल रही है, जहां ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व वाले बागी गुट के पास करीब 60 विधायक हैं और स्पीकर ने ऋतब्रत को नेता प्रतिपक्ष की मान्यता दे दी है। दूसरी तरफ, दिल्ली में लोकसभा की कार्यवाही के दौरान भी टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी को महिलाओं के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में मानसून सत्र की बची हुई अवधि के लिए निलंबित कर दिया गया।
#WATCH | Kolkata, West Bengal | TMC MLA Kunal Ghosh suspended from the House for today. TMC MLA Kunal Ghosh interrupted Rebel TMC Chief Whip Akhruzzaman when he was speaking on the Home and Hill Affairs budget. After the Speaker’s order, marshals forcefully took Kunal Ghosh out… pic.twitter.com/QmSwsZpVoh
— ANI (@ANI) July 22, 2026