दक्षिणी दिल्ली के एक गोदाम में लगी आग, 11 दमकल गाड़ियां भेजी गईं
दक्षिणी दिल्ली के एक गोदाम में लगी आग, 11 दमकल गाड़ियां भेजी गईं
नयी दिल्ली, 19 जुलाई (भाषा) दक्षिणी दिल्ली के फतेहपुर बेरी इलाके में रविवार सुबह एक गोदाम में आग लग गयी।
अधिकारियों ने बताया कि इस गोदाम में कार्यक्रम आयोजन (इवेंट मैनेजमेंट) से संबंधित सामान रखा हुआ था।
उन्होंने बताया कि अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
दिल्ली अग्निशमन सेवा को सुबह छह बजकर 43 मिनट पर स्वरूप कॉलोनी स्थित गोदाम में आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद दमकल की 11 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।
एक अधिकारी ने बताया कि आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं।
भाषा गोला रंजन
रंजन

Facebook


