दिल्ली में एक बैंक्वेट हॉल में आग लगी, कोई हताहत नहीं
दिल्ली में एक बैंक्वेट हॉल में आग लगी, कोई हताहत नहीं
नयी दिल्ली, 15 मई (भाषा) दिल्ली के अलीपुर क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक ‘बैंक्वेट हॉल’ में भीषण आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि आग लगने की सूचना सुबह लगभग 7:40 बजे प्राप्त हुई, जिसके पश्चात दमकल कर्मियों को तत्काल घटनास्थल पर रवाना किया गया।
अधिकारी ने कहा कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। आग पर पूर्णतः नियंत्रण पाने के पश्चात इस मामले की जांच की जाएगी।
भाषा सुमित शोभना
शोभना

Facebook


