दिल्ली के रघुबीर नगर में बैटरी चार्जिंग स्टेशन में आग लगी
दिल्ली के रघुबीर नगर में बैटरी चार्जिंग स्टेशन में आग लगी
नयी दिल्ली, 21 मई (भाषा) पश्चिमी दिल्ली के रघुबीर नगर इलाके में बृहस्पतिवार को एक बैटरी चार्जिंग स्टेशन में आग लग गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
अधिकारी के अनुसार, आग उस दुकान में लगी जिसका इस्तेमाल एक चार्जिंग स्टेशन के रूप में किया जा रहा था, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।
उन्होंने बताया कि दमकल की दो गाड़ियां मौके पर भेजी गईं।
दिल्ली अग्निशमन सेवा, दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) और दिल्ली पुलिस की टीमों ने आग पर काबू पा लिया। आग लगने के सटीक कारण का अभी पता नहीं चल सका है।
भाषा
नोमान
नोमान सुभाष
सुभाष

Facebook


