Raipur Dead Body Found: रेलवे ट्रैक के किनारे मिली लाश ने रायपुर पुलिस को उलझाया.. इस वजह से जताई जा रही कत्ल की आशंका, जानें मृतक के बारें में

Raipur Dead Body Found Latest News: Raipur Youth Found Dead Near Railway Track, Police Probe Murder Angle in Vishal Bagh Case

Raipur Dead Body Found: रेलवे ट्रैक के किनारे मिली लाश ने रायपुर पुलिस को उलझाया.. इस वजह से जताई जा रही कत्ल की आशंका, जानें मृतक के बारें में

Raipur Dead Body Found Latest News || Image- Symbolic File

Modified Date: May 21, 2026 / 03:57 pm IST
Published Date: May 21, 2026 3:56 pm IST
HIGHLIGHTS
  • रेलवे ट्रैक किनारे युवक की खून से सनी लाश मिलने से सनसनी
  • शव के पास मिले खून के निशान और चप्पलों से बढ़ा शक
  • पुलिस हत्या और ट्रेन हादसे दोनों एंगल से जांच में जुटी

रायपुर: शहर के वाल्टियर रेलवे लाइन के पास खून से लथपथ एक युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक की पहचान विशाल बाघ उर्फ बिट्टू, निवासी RVH कॉलोनी दुर्गा नगर के रूप में की गई। (Raipur Dead Body Found Latest News) युवक के शरीर पर धारदार हथियार से कई गहरे वार के निशान मिले हैं, जिसके चलते पुलिस हत्या के एंगल से जांच कर रही है। हालांकि रेलवे पटरी के पास शव मिलने के कारण ट्रेन से टकराने की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा रहा है।

जान-पहचान पर वारदात को अंजाम देने की आशंका

घटनास्थल से कुछ दूरी पर एक जोड़ी क्रॉक्स चप्पल मिली है, वहीं पास की पानी टंकी पर खून के निशान भी पाए गए हैं। इन परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर आशंका जताई जा रही है कि मृतक अपने परिचितों के साथ देर रात सुनसान इलाके में पहुंचा होगा, जहां किसी विवाद के बाद उस पर धारदार हथियार से हमला किया गया। पुलिस को शक है कि वारदात को अंजाम देने वाले लोग मृतक के जान-पहचान के ही हो सकते हैं।

DCP सेंट्रल की टीम ने शुरू की जाँच

मामले की गंभीरता को देखते हुए DCP सेंट्रल, ADCP सेंट्रल, गंज थाना पुलिस, क्राइम ब्रांच और FSL की टीम मौके पर पहुंची। (Raipur Dead Body Found Latest News) पुलिस ने आसपास से साक्ष्य जुटाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि मौत के असली कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

इन्हें भी पढ़ें:-

सरकार की बढ़ते चालू खाते के घाटे पर नजर, उपायों पर मंथन जारी: गोयल

‘जी7’ सदस्य देशों के लिए मस्तिष्क स्वास्थ्य एक अत्यावश्यक प्राथमिकता क्यों?

बलात्कार के आरोपी के जमानत पर रिहा होने के बद जुलूस निकालने के मामले में प्राथमिकी दर्ज

उप्र में सभी कॉलेज, विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों के लिए पोशाक व्यवस्था लागू करने के निर्देश

अगले महीने व्यापार वार्ता के लिए भारत आ सकता है अमेरिकी दल : गोयल


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown