CG Road Accident: छत्तीसगढ़ में तेज रफ्तार ने ली इतने लोगों की जान, ड्यूटी से लौट रहे आरक्षक की उखड़ी सांसे, यहां पिकअप ने बाइक सवार को रौंदा, देखने वालों के उड़ गए होश

CG Road Accident: छत्तीसगढ़ में तेज रफ्तार ने ली इतने लोगों की जान, ड्यूटी से लौट रहे आरक्षक की उखड़ी सांसे, यहां पिकअप ने बाइक सवार को रौंदा, देखने वालों के उड़ गए होश

CG Road Accident: छत्तीसगढ़ में तेज रफ्तार ने ली इतने लोगों की जान, ड्यूटी से लौट रहे आरक्षक की उखड़ी सांसे, यहां पिकअप ने बाइक सवार को रौंदा, देखने वालों के उड़ गए होश

CG Road Accident/Image Credit: Social Media

Modified Date: May 21, 2026 / 04:32 pm IST
Published Date: May 21, 2026 4:16 pm IST
HIGHLIGHTS
  • कवर्धा में दो बाइकों की भिड़ंत में आरक्षक रूपेश राजपूत की मौत
  • धमतरी में तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार युवक को कुचला
  • CCTV फुटेज सामने आया, आरोपी चालक फरार

CG Road Accident: छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे नहीं थम रहे है, यहां आए दिन अलग-अलग क्षेत्रों में रोड एक्सीडेंट में कई लोग अपनी जान गंवा रहें हैं। इस बीच तेज रफ्तार और लापरवाही ने अलग-अलग जिलों में दो जिंदगियां छीन लीं। पहले हादसे में दो बाइकों की टक्कर से आरक्षक की मौत हो गई, जबकि दूसरे मामले में पिकअप बाइक की टक्कर में युवक की मौत हो गई। पुलिस दोनों मामले की जांच कर रही है।

ड्यूटी से लौट रहे आरक्षक की मौत

कवर्धा जिले में तेज रफ्तार और लापरवाही ने एक पुलिस जवान की जान (CG Road Accident) ले ली। लोहारा थाना क्षेत्र के शांति नगर के पास दो बाइकों की आमने- सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में लोहारा थाने में पदस्थ आरक्षक रूपेश राजपूत गंभीर रूप से घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि आरक्षक ड्यूटी खत्म कर कवर्धा लौट रहे थे, तभी सामने से आ रही बाइक से उनकी भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल आरक्षक को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

धमतरी में पिकअप ने बाइक सवार को रौंदा

वही धमतरी में भी रफ्तार का कहर देखने को मिला है, यहां एक तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार को टक्कर मार दी (CG Road Accident), हादसे में बाइक सवार युवक ने दम तोड़ दिया। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, वही ड्राइवर घटना को अंजाम देकर पिकअप लेकर फरार हो गया है, जिसकी मगरलोड थाना पुलिस तलाश कर रही है। फ़िलहाल युवक की भी शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।

 

ये भी पढ़ें

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.