बंगाल के खड़गपुर में बिस्किट बनाने की फैक्टरी में आग लगी

बंगाल के खड़गपुर में बिस्किट बनाने की फैक्टरी में आग लगी

बंगाल के खड़गपुर में बिस्किट बनाने की फैक्टरी में आग लगी
Modified Date: August 21, 2023 / 12:13 pm IST
Published Date: August 21, 2023 12:13 pm IST

कोलकाता, 21 अगस्त (भाषा) पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले के खड़गपुर में बिस्किट बनाने की एक फैक्टरी में सोमवार को सुबह आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सुबह नौ बजकर 15 मिनट पर पता चला कि आग लगी है। आग बुझाने के लिए चार दमकल गाड़ियों को भेजा गया। खड़गपुर शहर के बाहरी इलाके में स्थित फैक्टरी के अंदर किसी के फंसे होने या आग से हताहत होने की तत्काल कोई खबर नहीं है।

अधिकारियों ने बताया कि बिस्किट-निर्माण इकाई में सुबह काम कर रहे सभी श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

उन्होंने बताया कि माना जा रहा है कि फैक्टरी में आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी है।

भाषा मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में