पश्चिमी दिल्ली में जिला केंद्र कार्यालय में आग लगी

Ads

पश्चिमी दिल्ली में जिला केंद्र कार्यालय में आग लगी

  •  
  • Publish Date - July 31, 2026 / 03:53 PM IST,
    Updated On - July 31, 2026 / 03:53 PM IST

नयी दिल्ली, 31 जुलाई (भाषा) पश्चिमी दिल्ली के जिला केंद्र स्थित उप-पंजीयक कार्यालय में शुक्रवार को आग लग गयी। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस )के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी के मुताबिक, डीएफएस को पूर्वाह्न 11.23 बजे कार्यालय के भूतल पर एक कमरे में आग लगने की सूचना मिली और दमकल की छह गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया।

उन्होंने बताया कि आग भूतल पर एक कमरे तक ही सीमित थी और दोपहर तक इस पर काबू पा लिया गया।

अधिकारी ने बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने का कारण अब तक पता नहीं चल पाया है।

भाषा नोमान

नोमान रंजन

रंजन

रंजन