नोएडा, 31 मई (भाषा) नोएडा में थाना सेक्टर-63 अंतर्गत स्थित ई-रिक्शा की बैटरी बनाने वाली फैक्टरी में शुक्रवार शाम को भीषण आग लग गई। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। मुख्य दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि शाम को सेक्टर 63 के एच-111 स्थित ‘इनवर्टेड एनर्जी’ नाम की कंपनी में आग लग गई। उन्होंने कहा कि इस कंपनी में ई-रिक्शा की बैटरी बनाने का काम होता है। उन्होंने बताया कि आग के विकराल रूप धारण करने के कारण दमकल विभाग की चार गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। भाषा सं.
संतोषसंतोष