पूर्वी दिल्ली में गाजीपुर लैंडफिल में लगी आग

Ads

पूर्वी दिल्ली में गाजीपुर लैंडफिल में लगी आग

  •  
  • Publish Date - November 25, 2020 / 07:15 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:37 PM IST

नयी दिल्ली, 25 नवम्बर (भाषा) पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर ‘लैंडफिल’ में आग लग गई है।

‘लैंडफिल’ एक ऐसे क्षेत्र को कहा जाता है, जहां बड़ी मात्रा में अपशिष्ट पदार्थों को डाला जाता है।

दमकल विभाग के अधिकारियों के अनुसार मंगलवार रात नौ बजकर 56 मिनट पर आग लगने की जानकारी मिली और दमकल विभाग की पांच गाड़ियों को तुरंत मौके पर भेजा गया। इसके बाद दमकल विभाग की तीन और गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।

उन्होंने बताया कि अभी आग बुझाने के लिए दमकल विभाग की नौ गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं।

उन्होंने बताया कि विस्तृत जानकारी मिलना अभी बाकी है।

भाषा निहारिका नरेश

नरेश

शीर्ष 5 समाचार