बंगाल : अभिषेक बनर्जी की चुनावी रैली के अंत में मंच पर लगी आग

बंगाल : अभिषेक बनर्जी की चुनावी रैली के अंत में मंच पर लगी आग

बंगाल : अभिषेक बनर्जी की चुनावी रैली के अंत में मंच पर लगी आग
Modified Date: March 28, 2026 / 10:11 pm IST
Published Date: March 28, 2026 10:11 pm IST

सूरी (प.बंगाल), 28 मार्च (भाषा) पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में शनिवार को राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक बनर्जी की चुनावी रैली समाप्त होने के तुरंत बाद मंच के एक हिस्से में आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि बनर्जी और अन्य नेता लाभपुर की रैली के बाद मंच से नीचे उतरकर कार्यक्रम स्थल से बाहर जा रहे थे, तभी मंच के एक खंभे से आग की लपटें निकलती हुई दिखाई दीं।

अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल पर तैनात दमकल कर्मियों ने आग को फैलने से पहले ही बुझा दिया।

उन्होंने बताया कि घटना के समय जनसभा में शामिल होने आई भीड़ भी वहां से जा चुकी थी।

अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है और आग लगने के कारण का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

भाषा धीरज दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में