नोएडा में कपड़ा कारखाने में आग लगी

नोएडा में कपड़ा कारखाने में आग लगी

नोएडा में कपड़ा कारखाने में आग लगी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:27 pm IST
Published Date: November 23, 2021 1:02 pm IST

नोएडा, 23 नवंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश में नोएडा के थाना फेस-3 क्षेत्र में कपड़ा बनाने वाले एक कारखाने में मंगलवार की सुबह आग लग गई।

मुख्य दमकल अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि सेक्टर-63 के बी- ब्लॉक में स्थित कपड़ा कारखाने में सुबह आग लग गई। उन्होंने बताया कि हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की चार गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।

उन्होंने बताया कि आग कारखाने की चौथी मंजिल पर लगी थी। पुलिस आग से हुए नुकसान का आकलन कर रही है।

भाषा सं मनीषा देवेंद्र

देवेंद्र


लेखक के बारे में