कोलकाता के चितपुर में गोदाम में लगी आग

कोलकाता के चितपुर में गोदाम में लगी आग

कोलकाता के चितपुर में गोदाम में लगी आग
Modified Date: September 6, 2026 / 01:34 pm IST
Published Date: September 6, 2026 1:34 pm IST

कोलकाता, छह सितंबर (भाषा) उत्तरी कोलकाता के चितपुर इलाके में रविवार को एक गोदाम में आग लग गई। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी।

अधिकारी ने बताया कि पूर्वाह्न 11 बजकर 40 मिनट पर आग लगने की सूचना मिलने के बाद दमकल की 10 गाड़ियों को काम पर लगाया गया।

उन्होंने कहा कि यह गोदाम भीड़भाड़ वाले नवाबपट्टी इलाके में स्थित है।

अधिकारी ने बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

भाषा

भाषा खारी नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में