जमशेदपुर, 27 सितंबर (भाषा) झारखंड के जमशेदपुर में बिष्टुपुर क्षेत्र स्थित भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की इमारत में रविवार तड़के आग लग गई। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि ड्यूटी पर तैनात दो सुरक्षा गार्ड को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और आग में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
अधिकारी के अनुसार, इमारत की दूसरी मंजिल पर आग लगने की सूचना मिलने के बाद दमकल की छह गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब छह घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में ऐसा लगता है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी।
भाषा राखी शोभना
शोभना