जयपुर के मुहाना इलाके में बहुमंजिला इमारत में आग, 20 लोग सुरक्षित निकाले गए

जयपुर के मुहाना इलाके में बहुमंजिला इमारत में आग, 20 लोग सुरक्षित निकाले गए

जयपुर के मुहाना इलाके में बहुमंजिला इमारत में आग, 20 लोग सुरक्षित निकाले गए
Modified Date: April 25, 2026 / 07:26 pm IST
Published Date: April 25, 2026 7:26 pm IST

जयपुर, 25 अप्रैल (भाषा) राजस्थान की राजधानी जयपुर के मुहाना इलाके में शनिवार को एक आवासीय बहुमंजिला इमारत की छठी मंजिल पर आग लग गई। आग की लपटों ने दो फ्लैट को अपनी चपेट में ले लिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, आग लगने की सूचना पर दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

मुहाना थाना प्रभारी (एसएचओ) गुर भूपेंद्र सिंह ने बताया कि आग लगने के बाद इमारत में घना धुआं भर गया, जिससे कई लोग अंदर फंस गए थे। बचाव अभियान चलाकर करीब 20 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

उन्होंने बताया कि बचाव अभियान के दौरान एक व्यक्ति फ्लैट के अंदर अचेत अवस्था में मिला, जिसे एक हेड कांस्टेबल ने कंधे पर उठाकर बाहर निकाला और तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया।

एसएचओ ने बताया कि आग लगने के तुरंत बाद इमारत की बिजली आपूर्ति काट दी गई थी। लगभग 20 मिनट के प्रयास के बाद दमकलकर्मियों ने आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।

भाषा

बाकोलिया रवि कांत


लेखक के बारे में