कोलकाता में बहुमंजिला इमारत में आग लगी, कोई हताहत नहीं

कोलकाता में बहुमंजिला इमारत में आग लगी, कोई हताहत नहीं

कोलकाता में बहुमंजिला इमारत में आग लगी, कोई हताहत नहीं
Modified Date: August 11, 2023 / 10:27 am IST
Published Date: August 11, 2023 10:27 am IST

कोलकाता, 11 अगस्त (भाषा) कोलकाता के बहूबाजार इलाके में एक बहुमंजिला इमारत के भूतल में शुक्रवार को आग लग गई। अग्निशमन विभाग की एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि घटना में अब तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। उन्होंने बताया कि दमकल की पांच गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

अधिकारी ने बताया कि आग सुबह सात बज कर 35 मिनट पर बी बी गांगुली स्ट्रीट पर बीजी 6 इमारत के भूतल में स्थित एक गोदाम में लगी। उन्होंने बताया कि आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं।

भाषा मनीषा अमित

अमित


लेखक के बारे में