दुकान में लगी आग, पांच अन्य दुकानों में फैली

दुकान में लगी आग, पांच अन्य दुकानों में फैली

दुकान में लगी आग, पांच अन्य दुकानों में फैली
Modified Date: November 29, 2022 / 08:02 pm IST
Published Date: December 23, 2021 5:47 pm IST

नोएडा, 23 दिसंबर (भाषा) थाना बिसरख क्षेत्र के शाहबेरी गांव में बृहस्पतिवार को रजाई बनाने की एक दुकान में आग लग और यह आग पांच अन्य दुकानों में फैल गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

मुख्य दमकल अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि थाना बिसरख क्षेत्र के शाहबेरी गांव में यासीन नामक व्यक्ति की रजाई बनाने की दुकान है। उन्होंने बताया कि उक्त दुकान में अज्ञात कारणों से बुधवार दोपहर में आग लग गई। उन्होंने बताया कि देखते ही देखते आग ने वहां पर अन्य दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।

अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की तत्काल कोई जानकारी नहीं है।

भाषा सं अमित

अमित


लेखक के बारे में