पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में झुग्गियों में लगी आग, सैकड़ों घरों के जलने की आशंका
पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में झुग्गियों में लगी आग, सैकड़ों घरों के जलने की आशंका
सिलीगुड़ी (पश्चिम बंगाल), 19 नवंबर (भाषा) पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी शहर की एक झुग्गी बस्ती में शनिवार शाम भीषण आग लग गई। दमकल विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों के मुताबिक शहर के वार्ड नंबर-18 की राणा बस्ती में रात करीब आठ बजे लगी आग में सैकड़ों मकानों और दुकानों के जलकर खाक होने की आशंका जताई जा रही है।
सिलीगुड़ी के पुलिस आयुक्त अखिलेश चतुर्वेदी ने कहा कि आग पर काबू पाने के लिए कम से कम दमकल की पांच गाड़ियों को तैनात किया गया है। इस दौरान एक दमकलकर्मी घायल हो गया है।
अग्निशमन अधिकारियों ने कहा कि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, हालांकि कई सिलेंडर विस्फोटों ने आग को और फैला दिया।
इस झुग्गी बस्ती में करीब दो हजार लोग रहते हैं।
भाषा रवि कांत संतोष
संतोष

Facebook


