दक्षिण दिल्ली के कोटला मुबारकपुर की एक इमारत में लगी आग, कोई हताहत नहीं

दक्षिण दिल्ली के कोटला मुबारकपुर की एक इमारत में लगी आग, कोई हताहत नहीं

दक्षिण दिल्ली के कोटला मुबारकपुर की एक इमारत में लगी आग, कोई हताहत नहीं
Modified Date: April 12, 2024 / 07:35 pm IST
Published Date: April 12, 2024 7:35 pm IST

नयी दिल्ली, 12 अप्रैल (भाषा) दक्षिण दिल्ली के कोटला मुबारकपुर इलाके में स्थित एक इमारत में शुक्रवार को आग लग गयी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया, ”हमें शाम पांच बजकर 20 मिनट पर इमारत में आग की सूचना मिली थी। दमकल की कुल आठ गाड़ियों को सेवा में लगाया गया। आग पर साढ़े छह बजे काबू पा लिया गया। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।”

भाषा जितेंद्र दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में