उत्तर-पूर्वी दिल्ली में कपड़ा बाजार में लगी आग, कोई हताहत नहीं
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में कपड़ा बाजार में लगी आग, कोई हताहत नहीं
नयी दिल्ली, 30 जुलाई (भाषा) उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर इलाके में मंगलवार दोपहर एक कपड़ा बाजार में आग लग गई।
दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी के अनुसार, उन्हें अपराह्न 1.13 बजे आग लगने की सूचना मिली और सात दमकल वाहनों को घटनास्थल पर भेजा गया। उन्होंने बताया कि अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
अधिकारी ने बताया कि आग से बाजार की दो दुकानें प्रभावित हुई हैं और आग बुझाने का कार्य अभी जारी है।
भाषा Yasir दिलीप
दिलीप

Facebook


