जयपुर में तीन मंजिला भवन में आग लगी

Ads

जयपुर में तीन मंजिला भवन में आग लगी

  •  
  • Publish Date - June 19, 2024 / 01:55 PM IST,
    Updated On - June 19, 2024 / 01:55 PM IST

जयपुर, 19 जून (भाषा) जयपुर के रघु विहार इलाके में बुधवार को सुबह तीन मंजिला एक इमारत में आग लग गई। हालांकि, घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

अधिकारियों के अनुसार, आग लगने के कारणों का तत्काल पता नहीं चल पाया है लेकिन शॉर्ट सर्किट होने का संदेह है। आग ने तुरंत ही इमारत को अपनी चपेट में ले लिया और आसपास के घरों को भी नुकसान पहुंचा।

पुलिस के अनुसार, ‘‘घर के मालिक का पेंट का व्यवसाय है और घर में रसायन रखे हुए थे जिससे आग तेजी से फैल गई।’’

आग की लपटों पर काबू पाने के लिए कई दमकल गाड़ियां प्रयासरत हैं।

भाषा पृथ्वी मनीषा

मनीषा