केन्द्रपाड़ा : Kendrapara Derabish College Incident : ओडिशा के केन्द्रपाड़ा जिले में स्थित डेराबिश कॉलेज के सामने से एक बेहद खौफनाक मामला सामने आया है। यहाँ दिनदहाड़े एक सिरफिरे युवक ने कॉलेज के मुख्य गेट के ठीक सामने दो छात्राओं को घेर लिया और हाथ में धारदार ‘भुजाली लहराते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इस पूरी वारदात का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है,।
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि आरोपी युवक हाथ में हथियार लिए लड़कियों को सरेआम डरा रहा है ।Bhujali Attack Odisha Girls इसी बीच, मौके पर मौजूद एक बहादुर महिला ने अपनी जान की परवाह न करते हुए, डरी-सहमी छात्रा को कसकर गले लगा लिया और ढाल बनकर उसे हमलावर से बचाए रखा।
मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक काफी समय से लड़कियों को परेशान कर रहा था। वारदात के वक्त उसने लड़कियों के साथ सरेआम गाली-गलौज और हिंसक व्यवहार किया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने छात्राओं को जबरन शादी करने के लिए राजी होने की धमकी दी थी और ऐसा न करने पर अंजाम भुगतने की बात कह रहा था। Odisha College Machete Attack Video दिनदहाड़े कॉलेज के सामने हुए इस हाई-वोल्टेज ड्रामे और खौफनाक मंजर से इलाके में हड़कंप मच गया। इस पूरे मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है और उसके पास से हथियार भी जब्त कर लिया गया है।
🚨 Horrifying incident in Odisha : Machete Wielding Man Terrorizes two girls in Broad Daylight at Derabish College
Kendrapara, odisha: a shocking and terrifying incident has come to light from derabish college in kendrapara district.
A young man brazenly approached two girls… pic.twitter.com/e4IBlPfyxt
— Ramesh Tiwari (@rameshofficial0) June 6, 2026