छत्रपति संभाजीनगर में सीजेपी संस्थापक दीपके के घर पर सुरक्षा बढ़ाई गई

Ads

छत्रपति संभाजीनगर में सीजेपी संस्थापक दीपके के घर पर सुरक्षा बढ़ाई गई

  •  
  • Publish Date - June 7, 2026 / 01:32 PM IST,
    Updated On - June 7, 2026 / 01:32 PM IST

(तस्वीर सहित)

छत्रपति संभाजीनगर, सात जून (भाषा) कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके रविवार सुबह महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर स्थित अपने घर पहुंचे जिसके कारण पुलिस ने उनके आवास पर सुरक्षा बढ़ा दी है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

शनिवार सुबह अमेरिका से नयी दिल्ली पहुंचने के बाद, दीपके ने सीजेपी के बैनर तले जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन में भाग लिया और परीक्षाओं और भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की।

सीजेपी, युवाओं के नेतृत्व वाला एक ऑनलाइन आंदोलन है जो नीट, सीबीएसई, सीयूईटी और एसएससी परीक्षाओं तथा अन्य भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के लिए जवाबदेही की मांग कर रहा है।

रविवार सुबह दीपके छत्रपति संभाजीनगर पहुंचे और उनके परिवार ने वालुज जिले के एमआईडीसी क्षेत्र स्थित उनके आवास पर उनका स्वागत किया।

वालुज जिले के एमआईडीसी पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘हमने आज से उनके आवास पर सुरक्षा बढ़ा दी है। पहले वहां 11 सुरक्षाकर्मी तैनात थे। अब इनकी संख्या बढ़कर 15 हो गई है। तैनात किए गए कर्मचारी स्थानीय पुलिस थाने और नगर पुलिस मुख्यालय से हैं।’’

भाषा शोभना वैभव

वैभव