केरल में उमराह तीर्थयात्रियों की बस में लगी आग, सभी यात्री सुरक्षित

Ads

केरल में उमराह तीर्थयात्रियों की बस में लगी आग, सभी यात्री सुरक्षित

  •  
  • Publish Date - June 23, 2026 / 12:53 PM IST,
    Updated On - June 23, 2026 / 12:53 PM IST

कन्नूर (केरल), 23 जून (भाषा) केरल के कन्नूर जिले में मंगलवार तड़के उमराह तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक बस में भीषण आग लग गई। पुलिस ने बताया कि बस के आग की लपटों में पूरी तरह घिरने से पहले सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

पुलिस के अनुसार, यह बस तीर्थयात्रियों के एक समूह को उमराह यात्रा के लिए वायनाड जिले से कन्नूर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे ले जा रही थी। इसके लिए बस सोमवार रात रवाना हुई थी और देर रात करीब दो बजे शिवपुरम मुस्लिम लीग कार्यालय के पास उसमें आग लग गई।

पुलिस ने बताया कि चालक ने बस से धुआं निकलते देखा और वाहन को तुरंत रोक दिया तथा सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस दौरान चालक और स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए वाहन से यात्रियों का सामान भी बाहर निकाल लिया।

पुलिस ने बताया कि हालांकि स्थानीय निवासी और दमकल एवं बचाव सेवा के कर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन बस पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई।

घटना के बावजूद तीर्थयात्रियों की यात्रा प्रभावित नहीं हुई और उन्हें हवाई अड्डे तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई।

इस घटना के बावजूद तीर्थयात्रियों की यात्रा में कोई बाधा नहीं आई। वह हवाई अड्डे के लिए अपनी यात्रा जारी रख सकें इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई।

पुलिस ने कहा कि परिवहन अधिकारियों ने घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

भाषा

प्रचेता वैभव

वैभव