प.बंगाल : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर शुभेंदु अधिकारी ने दी उन्हें श्रद्धांजलि

Ads

प.बंगाल : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर शुभेंदु अधिकारी ने दी उन्हें श्रद्धांजलि

  •  
  • Publish Date - June 23, 2026 / 12:39 PM IST,
    Updated On - June 23, 2026 / 12:39 PM IST

( तस्वीर सहित )

कोलकाता, 23 जून (भाषा) पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने मंगलवार को भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

उन्होंने दक्षिण कोलकाता स्थित केओरतला श्मशान घाट में मुखर्जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर राज्य के वित्त मंत्री स्वपन दासगुप्ता और उद्योग मंत्री तापस रॉय भी उनके साथ मौजूद थे।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुखर्जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि सार्वजनिक जीवन में उनकी अटूट निष्ठा, साहस और राष्ट्रीय हित के प्रति समर्पण पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।

मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘बलिदान दिवस पर मैं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। वह एक विशिष्ट राष्ट्रभक्त, विद्वान और राजनेता थे, जिन्होंने अपना जीवन भारत के विकास के लिए समर्पित कर दिया। सार्वजनिक जीवन में उनकी अटूट निष्ठा, साहस और राष्ट्रीय हित के प्रति प्रतिबद्धता पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।’’

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने भी यहां मुखर्जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

डॉ. मुखर्जी का निधन 23 जून, 1953 को रहस्यमय परिस्थितियों में श्रीनगर की एक जेल में हुआ था। उन्हें बिना परमिट जम्मू-कश्मीर में प्रवेश करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

भाषा मनीषा वैभव

वैभव