Kollam Road Accident News | Photo Credit: AI
कोल्लम: Kollam Road Accident News केरल के कोल्लम जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि कई लोग इस हादसे में घायल हो गए। घटना के बाद अफरातफरी मच गई।
Kollam Road Accident News मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह मिट्टी से लदी एक लॉरी अनियंत्रित होकर एक बस स्टॉप में जा घुसी, जिससे कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, यह हादसा कोट्टाराकारा के नीलेश्वरम में हुआ। लॉरी के बस स्टॉप में घुसने के बाद उसमें लदी मिट्टी वहां खड़े लोगों पर गिर गई, जिससे कई लोग मिट्टी के ढेर के नीचे दब गए। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जानकारी के मुताबिक हादसे में कम से कम तीन लोगों की मौत हुई है। पुलिस ने कहा कि यह पता लगाने के प्रयास जारी हैं कि क्या अब भी कोई व्यक्ति मिट्टी के नीचे दबा हुआ है।