दिल्ली के जीके-1 में इमारत की चौथी मंजिल पर लगी आग

दिल्ली के जीके-1 में इमारत की चौथी मंजिल पर लगी आग

दिल्ली के जीके-1 में इमारत की चौथी मंजिल पर लगी आग
Modified Date: June 9, 2026 / 04:46 pm IST
Published Date: June 9, 2026 4:46 pm IST

नयी दिल्ली नौ जून (भाषा) दक्षिण दिल्ली के ग्रेटर कैलाश-1 में एक रिहायशी इमारत की चौथी मंजिल पर मंगलवार को आग लगने के बाद दमकल की कई गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) ने यह जानकारी दी।

डीएफएस के अनुसार, पूर्वाह्न करीब साढ़े 11 बजे एसी में आग लगने की सूचना के बाद शुरू में दमकल की दो गाड़ियों को मौके भेजा गया। बाद में दमकल की छह और गाड़ियां व एक बहुउद्देश्यीय वाहन भेजा गया।

अधिकारियों ने बताया कि आग मुख्य रूप से चौथी मंजिल में घरेलू सामान में लगी थी और आग को दोपहर डेढ़ बजे तक बुझा दिया गया।

घटना में किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है।

जीके-1 निवास कल्याण संघ (आरडब्ल्यूए) के अध्यक्ष सतेंद्र सिंह ने बताया कि आग लगते ही स्थानीय निवासियों ने तुरंत आपातकालीन सेवाओं को सूचना दी।

उन्होंने कहा, “हमें सूचना मिली कि एक एसी में आग लग गई है और हमने तुरंत अग्निशमन सेवा, एम्बुलेंस और पुलिस को सूचित किया। सभी आपातकालीन सेवाएं समय पर पहुंच गईं। सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया और किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।”

सिंह ने बताया कि घटना से दो दिन पहले ही एयर कंडीशनर (एसी) की सर्विस कराई गई थी।

पड़ोसी अमरजीत कौर ने बताया कि घर में मौजूद लोगों ने चिंगारियां देखते ही तुरंत कार्रवाई की।

उन्होंने कहा, ‘एसी में चिंगारी निकली और कमरे में मौजूद लोग तुरंत हरकत में आ गए। उन्होंने एसी बंद करने के बाद इमारत की मुख्य बिजली आपूर्ति बंद करने के लिए नीचे गए। कमरा पूरी तरह से धुएं से भर गया था।’

आग लगने का सटीक कारण अब तक पता नहीं चल पाया है।

भाषा नोमान नोमान माधव

माधव


लेखक के बारे में