नयी दिल्ली, 20 सितंबर (भाषा) दिल्ली के गांधी नगर स्थित एक इमारत में शनिवार को आग लग गई, जिसके बाद अधिकारियों ने आठ दमकल वाहनों को मौके पर भेजा। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
डीएफएस के अधिकारी ने बताया कि उन्हें इमारत की दूसरी मंजिल में आग लगने की सूचना शाम 5.31 बजे मिली थी।
उन्होंने कहा, ‘‘हमने आठ दमकल वाहनों को मौके पर भेजा। अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।’’
मामले में अधिक विवरण की प्रतीक्षा है।
भाषा
प्रीति दिलीप
दिलीप