सीलमपुर में 22 घंटे बाद भी आग बुझाने का अभियान जारी, किसी के हताहत की खबर नहीं

सीलमपुर में 22 घंटे बाद भी आग बुझाने का अभियान जारी, किसी के हताहत की खबर नहीं

सीलमपुर में 22 घंटे बाद भी आग बुझाने का अभियान जारी, किसी के हताहत की खबर नहीं
Modified Date: February 23, 2026 / 04:57 pm IST
Published Date: February 23, 2026 4:57 pm IST

नयी दिल्ली, 23 फरवरी (भाषा) उत्तर-पूर्वी दिल्ली के ओल्ड सीलमपुर इलाके में रविवार शाम एक कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग 22 घंटे बाद भी धधक रही है। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि आग पर काबू पाने के लिए मौके पर दमकल की कई गाड़ियां तैनात की गई हैं।

अधिकारियों के अनुसार, घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है और आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

डीएफएस के मुताबिक, रविवार अपराह्न करीब चार बजे दुकान में आग लगी और उन्हें इसकी सूचना चार बजकर 22 मिनट पर मिली।

अधिकारी ने बताया, ‘भीड़भाड़ वाले बाजार में स्थित प्रभावित दुकान से लगे प्रतिष्ठानों में भी आग तेजी से फैल गई, जिसके बाद बड़े पैमाने पर अग्निशमन अभियान शुरू किया गया।’

अधिकारी ने कहा कि दुकानों के एक-दूसरे से सटे होने और ज्वलनशील पदार्थों की मौजूदगी के कारण आग कई दुकानों में फैल गई।

उन्होंने बताया, ‘इस अभियान के दौरान 50 से अधिक दमकल गाड़ियों को तैनात किया गया था। वर्तमान में, आग को पूरी तरह बुझाने के लिए लगभग 15 दमकल गाड़ियां अब भी मौके पर मौजूद हैं। यदि आवश्यकता हुई, तो और वाहनों को मौके पर भेजा जाएगा।’

भाषा प्रचेता प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में