Ind vs Zim Super 8 Match: टीम इंडिया के लिए अब ‘करो या मरो’ के हालात!.. सुपर-8 ग्रुप में ‘अंडरडॉग’ जिम्बाबे से होगी भिड़ंत.. देखें प्वाइंट्स टेबल

Ind vs Zim Super 8 Match: साउथ अफ्रीका से हार के बाद टीम इंडिया के लिए जिम्बाब्वे के खिलाफ सुपर-8 मुकाबला करो या मरो जैसा।

Ind vs Zim Super 8 Match: टीम इंडिया के लिए अब ‘करो या मरो’ के हालात!.. सुपर-8 ग्रुप में ‘अंडरडॉग’ जिम्बाबे से होगी भिड़ंत.. देखें प्वाइंट्स टेबल

Ind vs Zim Super 8 Match || Image- ESPN Cricket File

Modified Date: February 23, 2026 / 07:57 pm IST
Published Date: February 23, 2026 7:14 pm IST
HIGHLIGHTS
  • भारत के लिए करो या मरो मुकाबला
  • जिम्बाब्वे से 26 फरवरी को भिड़ंत
  • टीम में बदलाव के संकेत

कोलकाता: अपने अजेय खेल के साथ टी-20 विश्वकप के सुपर-8 राउंड में पहुंची टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका के खिलाफ मिली 76 रनों से हर के बाद तगड़ा झटका लगा है। भारत को सेमीफायनल में पहुँचने के लिए सुपर-8 राउंड में तीन मुकाबले खेलने है, जबकि उन्हें तीन में दो मुकाबले हर हाल में जितने होंगे। (Ind vs Zim Super 8 Match) फ़िलहाल टीम इंडिया अपना एक मुकाबला साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार गई है, लिहाजा उसे अपने दो मैच हर हाल में जीतने होंगे।

बात करें भारत के अगले मैचेज की तो टीम इंडिया 26 फरवरी को चेन्नई में ‘अंडरडॉग’ माने जा रहे ज़िम्बाब्वे से टकराएगी जबकि तीसरा और आखिरी मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ 1 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डेन में खेला जाएगा।

टीम इंडिया में होगा कोई बड़ा बदलाव?

टीम इंडिया खराब फॉर्म में चल रहे तीन में से कम से कम एक बल्लेबाज को बाहर कर सकता है जबकि शीर्षक्रम में कई खब्बू बल्लेबाजों को उतारने की अपनी रणनीति की भी समीक्षा करेगा। मुख्य कोच गौतम गंभीर के सहयोगी रियान टेन डोइशे और सितांशु कोटक ने यह संकेत दिये। दक्षिण अफ्रीका ने टी20 विश्व कप सुपर आठ मुकाबले में भारत को 76 रन से हराया। अब भारत को अगले दोनों मैच जीतने होंगे लिहाजा टीम प्रबंधन को अभिषेक शर्मा (चार मैचों में 15 रन) और तिलक वर्मा ( पांच मैचों में 107 रन ) के प्रदर्शन पर विचार करना होगा। रिंकू सिंह भी फिनिशर की भूमिका नहीं निभा सके हैं और 29 गेंदों में 82 . 75 की स्ट्राइक रेट से 24 रन बनाये हैं।

चार खिलाड़ियों की होगी छुट्टी?

बल्लेबाजी कोच कोटक ने कहा, “अगर मुख्य कोच और टीम प्रबंधन को लगता है कि हमें कुछ अलग करना होगा तो हम करेंगे। अब इस पर विचार हो रहा है कि अगर हमें बदलाव करना है तो वह क्या होगा और कैसे होगा।” (Ind vs Zim Super 8 Match) उन्होंने कहा. “अब हम ऐसे मुकाम पर पहुंच गए हैं कि हमें यह सोचना होगा कि कुछ अलग करना है या उसी संयोजन से काम करना है।” वहीं टेन डोइशे ने स्वीकार किया कि टीम में बैकअप में विशेषज्ञ बल्लेबाजों का अभाव चिंता का विषय है।

तिलक का फॉर्म टीम के लिये चिंता का विषय

उन्होंने कहा, “या तो आप उन्हीं खिलाड़ियों को चुनते हैं जो आपको लगता है कि पिछले डेढ साल में अच्छा खेल रहे हैं , भले ही अभी रन नहीं बना पा रहे हैं या फिर बदलाव करके संजू सैमसन को लाते हैं जो शानदार खिलाड़ी है और शीर्षक्रम में दाहिने हाथ का बल्लेबाज होने से भी मदद मिलेगी।” उन्होंने कहा, “अगले दो अहम मैचों से पहले सैमसन को शामिल करने के बारे में अगले कुछ दिन में बात की जायेगी।” केकेआर के पूर्व हरफनमौला ने कहा कि अभिषेक और तिलक का फॉर्म टीम के लिये चिंता का विषय है।

अभिषेक का खराब फॉर्म जारी

उन्होंने कहा, “मैं अभि या तिलक के लिये बहने नहीं बनाऊंगा। उन्हें बहानों की जरूरत नहीं है। मुझे लगता है कि पेट के संक्रमण से अभिषेक की तैयारियों पर काफी असर पड़ा है और वह वैसे नहीं खेल पा रहा, जैसे खेलना चाहिये था।” यह पूछने पर कि उसे क्या सलाह देंगे, कोटक ने कहा, (Ind vs Zim Super 8 Match) “बल्लेबाजी कोच होने के नाते मेरा मानना है कि उसे जरूरत से ज्यादा सलाह देने की बजाय उसके दिमाग को व्यवस्थित रहने दें। दो दिन में आप कुछ बदल नहीं सकते बल्कि जरूरत से ज्यादा सलाह देने से उसका आत्मविश्वास हिल सकता है। उसे अभी गेंद को देखकर अपनी पारी को बेहतर बनाना होगा।”

ज़िम्बाब्वे ने चुनी पहले गेंदबाजी

जिंबाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने आईसीसी टी20 विश्व कप के सुपर आठ चरण के मैच में सोमवार को यहां वेस्टइंडीज के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जिंबाब्वे ने एक बदलाव करते हुए फिट हो चुके रिचर्ड नगारवा को एकादश में जगह दी। वेस्टइंडीज ने भी एक बदलाव करते हुए रोस्टन चेस की जगह रोमारियो शेफर्ड को मौका दिया है। अब तक शानदार खेल दिखाने वाले ज़िम्बाब्वे को उम्मीद है कि, वह ली राउंड की तरह ही सुपर-8 में भी बड़ी टीमों को मात देकर सेमीफाइनल में जगह बनाएंगे।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown