हिमाचल प्रदेश में भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड की कार्यशाला में आग से सुरक्षाकर्मी की मौत

हिमाचल प्रदेश में भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड की कार्यशाला में आग से सुरक्षाकर्मी की मौत

हिमाचल प्रदेश में भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड की कार्यशाला में आग से सुरक्षाकर्मी की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:44 pm IST
Published Date: November 17, 2020 10:35 am IST

मंडी (हिमाचल प्रदेश), 17 नवंबर (भाषा) हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में मंगलवार को भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) की एक कार्यशाला में आग से झुलसकर एक सुरक्षाकर्मी की मौत हो गयी।

सुंदरनगर के सब डिविजनल मजिस्ट्रेट राहुल चौहान ने बताया कि आग लगने के समय प्रेम सिंह (58) कार्यशाला में थे ।

सुंदरनगर में स्थित कार्यशाला की आग बुझाने के बाद दमकलकर्मियों ने सिंह के शव को निकाल लिया ।

सुंदरनगर के पुलिस उपाधीक्षक गुरबचन सिंह ने कहा कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले में आगे जांच की जा रही है ।

भाषा आशीष पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में